फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान जारी, अब तक पड़ चुका है लगभग 800 मत

मिर्जापुर जिला बार एसोसिएशन के नई कार्यकारी के चुनाव के लिए शनिवार की सुबह 10 बजे से ही सभागार में मतदान चल रहा है। शुक्रवार को 462 टेंडर मत डाले गए थे। शनिवार को सुबह 10 बजे से अब तक 300 से अधिक मत पड़ चुके है। टेंडर मत जोड़कर साढ़े 11 बजे तक लगभग 800 मत पड़ चुका है। मतदान सभागार के बाहर प्रत्याशी लाइन में खड़े होकर मतदान के लिए जा रहे अधिवक्ताओं को रिझाने में लगे हैं। लोग उनसे अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। मतदान सभागार के गेट पर चेकिंग के बाद अधिवक्ता अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जहां मतदान पर्ची मिलन के बाद मत पत्र प्रदान किया जा रहा है। मत्र पत्र मिलने के बाद अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, समेत सात पदों पर चुनाव हो रहा है। जिसमें लोग अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान परिसर और कचहरी के आस-पास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें