लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गया है। ऐसे में देश के प्रमुख सीट वाराणसी में जिला प्रशासन द्वारा आचार संहिता के नियमों का पालन कराया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नगर निगम ने शहर में सरकारी संपत्तियों पर राजनैतिक दलों के पोस्टर बैनर और वॉल पेंटिंग को हटाने का कार्य किया। इस दौरान शहर के तमाम जगहों से पोस्टर, बैनर हटाए गए।