फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ओपन स्टेट महिला कुश्ती में दीक्षा ने जीता स्वर्ण, यूपी पुलिस की पहलवान को किया चित

वाराणसी। प्लांट डिपो में कार्यरत मुख्य कार्यालय अधीक्षक की बेटी दीक्षा ने सीनियर ओपन स्टेट महिला कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। गोरखपुर जिले के सहजनवा स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में दीक्षा ने उत्तर प्रदेश पुलिस की पहलवान दीक्षा तोमर को चित कर खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पैतृक गांव सरसा, जमालपुर और प्लांट डिपो में खुशी का माहौल है। सेमीफाइनल में बागपत की पहलवान को हराया उत्तर प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दीक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने बागपत की पहलवान कृष्णा कुमारी को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद खिताबी मुकाबले में यूपी पुलिस की पहलवान दीक्षा तोमर को चित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पिता अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान दीक्षा के पिता रविंद्र पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेसलर हैं। उन्होंने कुश्ती कोटे से रेलवे में नौकरी प्राप्त की है। बेटी की इस उपलब्धि पर रेलकर्मियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान, एसपी सिंह, शंकर पहलवान, मोहन राम, रमेश कुमार श्रीवास्तव, मुकेश पासवान, कृष्णकांत पाल, रणजीत कुमार, संजय कुमार शर्मा और महेश कुमार सहित अन्य लोगों ने दीक्षा को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें