फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी फीस के अभियान को वाराणसी व्यापार मंडल का मिला साथ, VIDEO

दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में रविवार को वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस को लेकर अभियान चला रही हैं। व्यापारी नेता ने कहा कि इस अभियान में व्यापार मंडल आपके साथ खड़ा है। संतोषी शुक्ला ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में फीस लगातार बढ़ रही है। हर वर्ष री-एडमिशन के नाम पर मनमानी रकम वसूल ली जाती है। इसका कोई नियम-कानून ही नहीं बना है। इस पर सख्त नियम बनाने की आवश्यकता है। दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान में सैकड़ों बच्चे आते हैं, जिन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाती है। कई प्राइवेट स्कूलों में एक सर्वे के हिसाब से यह देखा गया कि वे लोग अपने ही संस्थान में बच्चों के लिए कक्षाएं चलाते हैं और कोचिंग भी। एक ही बच्चे दो-दो बार फीस वसूली कर ली जाती है। बैठक में डॉ, नवीन दूबे, संजय सिंह रघुवंशी, श्रीकांत पांडेय, दीपू शुक्ला सुषमा सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, शगुफ्ता परवीन, सोनी चौहान, रेखा रानी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें