चेतगंज थाना क्षेत्र के पानदरीबा पुलिस चौकी पर शनिवार को औरंगाबाद निवासी कपिल चौरसिया ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। चेतगंज एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि कपिल का पत्नी से विवाद चल रहा है। कोर्ट से भरण पोषण का आदेश है। इस बीच कपिल घर पर माता से विवाद के बाद पुलिस चौकी पहुंचा और अचानक तोड़फोड़ की। वह मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है।