फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 20 हजार रुपये घूस लेते कैंट थाने का उर्दू अनुवादक गिरफ्तार

सुभाष गुप्ता Updated Fri, 17 Jul 2026 11:51 PM IST

वाराणसी कमिश्नरेट के कैंट थाने में तैनात उर्दू अनुवादक को गुंडा एक्ट की कार्रवाई का भय दिखाकर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन संगठन की वाराणसी मंडल इकाई ने शुक्रवार शाम जेएचवी मॉल स्थित मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट में जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की। रासायनिक परीक्षण में हाथ धुलवाने पर घोल का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। एंटी करप्शन थाना के अनुसार, सदर बाजार कैंट निवासी शाह मोहम्मद शारीक ने 16 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि कैंट थाने में तैनात उर्दू अनुवादक अब्दुल रहमान अंसारी ने उन्हें बुलाकर कहा कि उनके खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी चल रही है। आरोप है कि अनुवादक ने 20 हजार रुपये देने पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई रुकवाने और उनके खिलाफ दर्ज अन्य एनसीआर खत्म कराने का आश्वासन दिया। रुपये नहीं देने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें