फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में विदेशियों ने फहराया तिरंगा, भारत माता को किया नमन, VIDEO

संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य' के 77वें वर्ष के अवसर पर नमामि गंगे एवं महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से गंगधार तक तिरंगा लहराकर भारत माता को नमन किया । गंगा द्वार और सिंधिया घाट पर मां गंगा के सानिध्य में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की विषय-वस्तु ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ के दृष्टिगत वंदे मातरम सहित देशभक्ति गीत गाकर आत्मनिर्भर भारत की प्रार्थना की गई। विश्वनाथ धाम में चेक गणराज्य के नागरिकों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। गंगा द्वार पर नमामि गंगे के साथ नागरिकों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। स्वस्तिवाचन का पाठ करके 'स्वतंत्रता का मंत्र वंदे मातरम - समृद्धि का मंत्र आत्मनिर्भर भारत' का संदेश दिया गया। महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों ने सिद्धेश्वरी स्थित आश्रम में राष्ट्रध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रध्वज लेकर गलियों और घाटों में प्रभात फेरी निकाली। भारत राष्ट्र की माता की तरह हितकारिणी नदियों के संरक्षण का आवाह्न किया गया। बाबा विश्वनाथ से संपूर्ण विश्व में शांति की गुहार लगाई गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें गर्व, गौरव और गरिमा की अनुभूति कराता है। यह हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर भारत के सर्वागींण विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। आयोजन में महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, आचार्य पं. राकेश मिश्रा, वीरेंद्र श्रीवास्तव नगरीकरण सहित वेदपाठी बटुक शामिल रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें