विश्व संवाद केंद्र में लोक माता अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति की तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की गई। त्रिशताब्दी समारोह में माता अहिल्या बाई से संबंधित चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी इसके अलावा नाटक की प्रस्तुती दी जाएगी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. राम नारायण द्विवेदी, लेखिका डॉ. नीरजा माधव में बताया कि नई पीढ़ी को महान विभूतियों का स्मरण दिलाने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।