फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिंदू सेवा सदन में पंचकर्म विधि से करवा सकेंगे इलाज, यूपी के आयुष मंत्री ने किया सुविधा का शुभारंभ

हिंदू सेवा सदन अस्पताल में मरीज अब पंचकर्म विधि से इलाज करवा सकेंगे। शनिवार को आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा सेवा का शुभारंभ आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले, इसके लिए सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में आयुष मंत्री ने कहा कि हर बीमारी की दवा सभी के घर के किचन में होती है। बस इसकी उपयोगिता के बारे में समझने की जरूरत है। डाॅ. शैलेष कुमार राय ने कहा कि आयुष की सभी चिकित्सा पद्धतियां स्वदेशी हैं। अस्पताल की कार्यसमिति के सदस्यों ने बताया कि बहुत जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू होगी। वैद्य (डाॅ.) सुभाष श्रीवास्तव ने आयुर्वेदिक पंचकर्म पद्धति से इलाज के बारे में बताया। कार्यक्रम में अमिताभ केडिया, अनिल रस्तोगी, डाॅ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, गौरव राठी, सत्य प्रकाश जालान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें