वाराणसी शहर के 15 प्रमुख चौराहों पर न तो जेब्रा क्रॉसिंग है न ही स्टॉप लाइन। इस वजह से यातायात नियमों को तोड़ने वाले 2500 वाहन चालकों का रोजाना चालान नहीं कट पा रहा है। यातायात नियमों का पालन कराने में भी परेशानी हो रही है। इससे जाम की समस्या भी गहरा गई है। यातायात पुलिस ने करीब 12 बार पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को पत्र लिखा है। इसके जरिये जेब्रा क्रॉसिंग बनवाने सहित सभी जरूरी मानक पूरा कराने की अपील की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।