फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष को लेकर काशी पहुंच रहे पर्यटक, नाविकों के लिए एडवायजरी जारी; VIDEO

वाराणसी में नववर्ष के आगमन की तैयारियां चल रही हैं। घाट की तरफ जाने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर के कई स्थानों पर रूट डायवर्जन कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जल पुलिस ने दशाश्वमेध घाट पर नाविकों के साथ बैठक की। बैठक में नववर्ष और माघ मेला को देखते हुए आने वाली भीड़ को लेकर नाविकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई। एसीपी जल पुलिस विजय प्रताप ने कहा कि सभी नाविकों को नाव पर लाइफ जैकेट पहना कर ही सवारी को बैठाए। नाव की क्षमता से ज्यादा यात्रियों को न बैठाए। अपनी नावों की सर्विस पर भी ध्यान दें। ऐसा न हो कि कोई नाव बीच गंगा में बंद हो जाए। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़े। गंगा आरती के दौरान घाटों पर बढ़ रही भीड़ को आरती के बाद यात्रियों को दशाश्वमेध घाट पर न उतारें, इससे दिक्कत हो सकती है। छोटी नाव के संचालन को रोक दिया जाए। हिदायत भी दी कि यात्रियों से मनमाना पैसा न लिया जाए और नाविक लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा ना करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें