सिगरा स्टेडियम में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन का फाइनल मैच खेला गया और तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान बनारस के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अन्वेशा, अस्मित, अर्श, आजाद सिंह यादव, अवनीश शर्मा ने अलग अलग आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बताते चलें कि तीन दिनों तक होने वाली इस प्रतियोगिता में अलग अलग आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया।