गंगा क़े तेजी से बढ़ते हुए जल स्तर क़े कारण आज गंगा सेवा निधि ने आरती के स्थान पर लगी लोहे की बल्लियों को शिफ्ट किया। इसके अलावा किनारे पर रखे सामान को भी हटाया गया। जानकारी के अनुसार हर साल बाढ़ के पहले किनारे पर हलचल बढ़ जाती है। सामान पानी के बढ़ाव को देखते हुए शिफ्ट किए जाते हैं इस बार भी आरती के स्थान पर जो भी सामान है उसे हटाया गया है और अगर गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो आरती का स्थल भी बदलना पड़ेगा। जल के बढ़ाव को देखते हुए जल पुलिस ने अपील किया कि स्नान करते समय लोग सतर्कता बरतें।