फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ज्ञानवापी प्रकरण में अगली तारीख 19 अक्टूबर, मुस्लिम पक्ष रखेगा अपना मत, हिंदू पक्ष ने शेष भाग के वैज्ञानिक सर्वे की मांग रखी

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 16 Oct 2024 02:45 PM IST

वाराणसी के सिविल कोर्ट में ज्ञानवापी मामले को लेकर सुनवाई हुई और हिंदू पक्ष के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की ओर से पक्ष रखा गया। इन्होने कहा कि वजूखाना और वर्तमान ढ़ाचे का वैज्ञानिक सर्वे होना चाहिए । जिस पर मुस्लिम पक्ष ने ऐतराज किया तो इन्होंने मांग की कि वर्तमान ढ़ाचे से 100 मीटर दूर से भी मूल स्थान का वैज्ञानिक सर्वे हो जाए। तो तस्वीर साफ हो जाएगी। कोर्ट ने 19 अक्टूबर की अगली तारीख दी है और इस मामले पर अब मुस्लिम पक्ष कोर्ट के सामने अपना मत रखेगा। बताते चलें कि ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े 1991 के वाद स्वयंभू एन्सिएंट आइडल लॉर्ड विशेश्वर के मुकदमे में सुनवाई जारी है। इस मामले में वादमित्र की ओर से प्रतिउत्तर के साथ दलील दी गई। पूर्व की तिथियों पर वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता तथा अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से तथा वादमित्र की ओर से बहस की जा चुकी है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें