फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर क्या बोले काशी के संत

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर धार्मिक संगठनों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं। अखिल भारतीय संत समिति और गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने इस परिणाम को “सनातनियों की जीत” करार दिया है। स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि यह विजय केवल एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास की जीत है जो सनातन संस्कृति और परंपराओं में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से चल रहे वैचारिक संघर्ष के बीच यह जनादेश स्पष्ट संदेश देता है कि जनता अब अपनी सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति सजग हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव परिणाम से यह भी स्पष्ट होता है कि देश के विभिन्न हिस्सों में सनातन विचारधारा के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है। संत समाज ने उम्मीद जताई कि नई राजनीतिक परिस्थितियों में पश्चिम बंगाल में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि यह समय उत्सव के साथ-साथ जिम्मेदारी निभाने का भी है। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता बनाए रखने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। संत समिति और गंगा महासभा के पदाधिकारियों ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह परिणाम आने वाले समय में देश की राजनीति और सामाजिक दिशा को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें