फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- मुझे महादेव से बहुत प्यार है आई लव महादेव

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन किए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को महादेव से प्यार है। वह आई लव महादेव कह रहे हैं और जिन लोगों को मोहम्मद से प्यार है वह आई लव मोहम्मद कह रहे हैं। सभी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। सुप्रिया ने कहा कि जो भी निरंकुश सरकार होती है उसे हर जगह गलत और उपद्रवी दिखता है। मुझे महादेव से बहुत प्यार है आई लव महादेव। किसी को आई लव मोहम्मद अच्छा लगता है। समझदार सरकारें लोगों से बात करती हैं। निरंकुश, तानाशाह और डरपोक सरकारें लोगों को गिरफ्तार करती हैं। हर जगह भाजपा खुद माहौल खराब करती है। मैंने बाबा विश्वनाथ से संपूर्ण देश की खुशहाली की कामना की है। आज जिस प्रकार से बेरोजगारों और युवाओं का दोहन हो रहा है उनकी भले की कामना की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें