वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को रिजल्ट में दिक्कत को लेकर छात्रों ने धरना और विरोध-प्रदर्शन किया। प्रशासनिक भवन बंद करवाकर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। इससे पहले शुक्रवार को परीक्षा भवन के गेट पर तालाबंदी कर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि 15 दिन पहले रिजल्ट की दिक्कत ठीक करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों को दोबारा धरने पर बैठना पड़ा। एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। छात्र शिवम सहित अन्य ने कहा कि परीक्षा दी थी फिर भी उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है।