गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के मामले में दो छात्रों की गिरफ्तारी की गई है। मामले को लेकर एनएसयूआई के छात्रों में आक्रोश है। बता दें कि छात्रों ने गृहमंत्री की तस्वीर जलाई थी। जिसके बाद इनके खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। गुरुवार की देर रात लगभग 12:30 बजे एनएसयूआई के इकाई अध्यक्ष सुमन आनंद समेत दो अन्य छात्रों को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक छात्र की सेमेस्टर परीक्षा भी चल रही है।