फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित मकान के कमरे में रखा था चोरी की पटिया, नहीं हुई कार्रवाई; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 17 Apr 2026 09:13 PM IST

शहर के चौक इलाके में स्थित एक विवादित भवन के अंदर शुक्रवार को नगर निगम पटिया चोरी कर रखने का मामला सामने आया। दरअसल, विवादित मकान को लेकर हाई कोर्ट से उसे अगले दस दिन में जमीदोज (तोड़ने) का आदेश आया है। जिसे लेकर शुक्रवार को दशाश्वमेध जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, इस दौरान मकान मालिक के द्वारा घर के नीचले तल पर एक कमरे में नगर निगम का चौका/पटिया बड़ी संख्या में रखा गया था। मकान मालिक ने बताया कि गली निर्माण के दौरान ठेकेदार अनिल सिंह के द्वारा निगम की पटिया उनके कमरे में रखा गया था, लेकिन इस मामले में जब नगर निगम के ठेकेदार अनिल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई भी जानकारी उनके संज्ञान में नहीं और ना ही उन्होंने नगर निगम की संपत्ति को किसी को रखने के लिए दिया था। निगम की सम्पत्ति चोरी कर कमरे में रखने का प्रकरण सामने आने के बाद भी जोनल अधिकारी द्वारा कमरे को दोबारा बंद कर दिया गया और नगर निगम की संपत्ति चोरी करने के संबंध में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इस वाक्ये से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा विवादित मकान में मौजूद नजर आ रहे हैं उनके सामने ही विवादित मकान के कमरे को भी खोला गया जिसमें मकान मलिक के द्वारा नगर निगम की पटिया चोरी कर रखा गया है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में नगर निगम के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें