श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन हेतु आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को सहज और सुलभ दर्शन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर तत्पर है। धाम में दर्शन हेतु पधारने वाले दिव्यांग भक्तों के लिए भी विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। पूर्व से उपलब्ध सुविधाओं के अंतर्गत मंदिर न्यास ने यह निर्णय लिया है कि यदि कोई दिव्यांग भक्त मंदिर में दर्शन हेतु आने से जानकारी स्थानीय प्रशासन को प्रदान करता है, तो उसे पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।