फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नेशनल कबड्डी में लगातार दूसरे साल खेलेंगी काशी की सोनाली

72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी में खेलने के लिए यूपी टीम का शिविर लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में लगया गया है। शिविर में यूपी की 18 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रही हैं। राष्ट्रीय कबड्डी संघ की ओर से सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता तेलंगाना में 27 से 30 जनवरी तक खेली जाएगी। सीनियर नेशनल के लिए यूपी की टीम में शामिल वाराणसी के बच्छाव की सोनाली कन्नोजिया लगातर दूसरे वर्ष टीम का हिस्सा बनने के लिए शिविर में अभ्यास कर रही हैं। इसमें खेलने के लिए महिला वर्ग के खिलाड़ियों को दो सत्रों में अभ्यास कराया जा रहा है। यूपी कबड्डी संघ के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि यूपी टीम इस बार पदक जीतने के लिए मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें