महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में नैक मूल्यांकन की सात सदस्यीय टीम निरीक्षण कर रही है। वाणिज्य संकाय में टीम को प्रजेंटेशन के द्वारा विद्यापीठ के बारे में जानकारियां दी गईं। इसके बाद टीम सोशल साइंस फैकल्टी पहुंची। यहां पर तीन विभागों की जांच की जा रही है। यहां पर करीब दो घंटे से टीम मौजूद है। कक्षा में छात्र, प्रोफेसर और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। काशी विद्यापीठ में आम दिनों की तरह से क्लासेज चल रहीं हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा गार्ड और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात है। वाहनों को पूर्व निर्धारित जगहों पर ही पार्क कराया जा रहा है। एक ओर नैक का मूल्यांकन चल रहा है तो दूसरी ओर ललित विभाग के छात्र और छात्राओं ने हैंडमेड वस्तुओं का चार स्टॉल लगाया है। टेराकोटा की बने खिलौने, डिजाइनदार कुशन साथ ही छात्राओं की बनाई नेकलेस, ईयर रिंग्स, रेडीमेड कपड़े और लॉकेट भी रखे गए हैं। छात्राओं ने बताया कि पूरे तीन दिन तक ये स्टॉल लगा रहेगा।