वाराणसी में धू धू कर जला दशानन। मलदहिया चौराहे पर चालीस फीट का रावण दहन हुआ और जय श्री राम के उद्घोष के साथ ही आतिशबाजी की गई। गौरतलब है कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा हर साल हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी ये उत्साह दिखाई दिया। पहले भीड़ ने भगवान श्रीराम रूपी कलाकार की लीला देखी। फिर राम ने जैसे ही तीर मारा रावण जलने लगा। जयघोष हुआ और सभी ने एक दूसरे को त्यौहार की बधाइ दी।