समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. सुभाष राजभर ने मंत्री डॉ. संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों नेता अपनी ही जाति और समाज के हितों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। सरकार में रहते हुए भी वे अपने समाज के लोगों के लिए कोई ठोस काम नहीं करा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों मंत्री केवल मंचों से भावनात्मक भाषण देकर सहानुभूति बटोरने का प्रयास करते हैं, लेकिन समाज के उत्थान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाते। सुभाष राजभर ने कहा कि दोनों नेताओं की स्थिति सरकार में "दया पात्र" जैसी हो गई है। उन्होंने विशेष रूप से ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सबसे अधिक जाति की राजनीति की है। उनका दावा था कि यदि उस समय सोशल मीडिया आज जितना प्रभावी होता, तो उनके बयानों और राजनीति का जनता उसी मंच पर कड़ा जवाब देती।