सदन में मनुस्मृति और संविधान की प्रतियां दिखाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पूछे गए सवाल पर काशी का संत समाज बिफर गया। अखिल भारतीय संत समिति और गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद्र सरस्वती ने कहा कि राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए।