भेलुपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुण्ड घसियारी टोला में खुल रहे देसी शराब की दुकान का बस्ती में रहने वाली महिलाओं ने विरोध किया। महिलाओं के विरोध के कारण दुकान नहीं खुल पाई। सूचना पर दुर्गाकुण्ड चौकी की पुलिस पहुंची महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं मानी नहीं हैं। महिलाओं का आरोप हैं कि बस्ती के बगल में शराब ठेका खुलने से शराबी यहाँ सुबह से शाम तक पीकर उत्पात मचाएंगे। शारब ठेका खुलने पर बगल में शेल्टर होम में रहने वालों के साथ शराब पीकर लोग मारपीट करेंगे। ठेका खुलने पर महिलाओं ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।