फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरएसएस के सेवा प्रमुख बोले, नागरिक कर्तव्य से ही एक समृद्ध राष्ट्र व उन्नत समाज का निर्माण

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:21 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने कहा कि नागरिक कर्तव्य से ही हम एक समृद्ध राष्ट्र और उन्नत समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज पर्यावरण और जल संरक्षण मानव जाति के लिए चुनौती बने हुए हैं। एक जिम्मेदार नागरिक के नाते इनके संरक्षण का कर्तव्य हमें करना चाहिए। आज एक नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के प्रति एक संवेदनशील नागरिक के रूप में व्यवहार करें। वह शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्र उन्नति का आधार नागरिक कर्तव्य विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि दुनिया में दो प्रकार की धाराएं हैं, एक क्रांति को सामाजिक परिवर्तन का आधार मानती है। दूसरा जो शांति को परिवर्तन का आधार मानती है। डॉ. हेमंत गुप्त ने कहा कि भारत की परंपरा कर्तव्य की प्रेरणा देती है। इस दौरान सेल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद राम त्रिपाठी, डॉ. हरेंद्र राय, प्रो. राम पूजन पांडेय, दिनेश पाठक, डॉ. राकेश तिवारी, प्रो.रमेश प्रसाद, प्रो. जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन प्रो. शैलेश कुमार मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजनाथ ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें