देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे का ट्रायल रन शुरू हो गया है। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। साजन के पास रोपवे की ट्राली की आवाजाही को देखने के लिए लोग इकट्ठा हो रहे हैं। हालांकि पहले चरण के काम को पूरा होने में अभी पहले की तय समय सीमा से आठ महीने अधिक का समय लगेगा। पहले निर्माण को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था जिसे बढ़ा कर नवंबर 2024 किया गया था। फरवरी में होने वाले ट्रायल रन की टेस्टिंग की जा रही है।