फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाट भैरव के दरबार में रामलला की सजी झांकी, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर विविध आयोजन और महाआरती

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 10:41 PM IST

अंग्रेजी तारीख के अनुसार 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव मंदिर में विविध कार्यक्रम किए गए। प्राण-प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति की ओर से मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया था। बाबा श्री को रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला, रत्नादि से अलंकृत किया गया था।पूरे मंदिर प्रांगण को गुब्बारे से सजाया गया था।बाबा दरबार में अन्य देव विग्रहों के साथ ही प्रभु श्री रामलला की मनोरम झांकी सजायी गयी थी।श्री रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया।रात्रि कालीन आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।महाआरती के बाद भैरवाष्टकं का पाठ कर मुक्त कंठ से स्तुति की गयी। प्रभु श्री रामलला को राजसी भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति की ओर अध्यक्ष रोहित जायसवाल पार्षद, कोषाध्यक्ष छोटन केशरी, मंत्री मुन्ना लाल यादव, मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि, बच्चे लाल, पूजारी संजय पांडेय, मंदीप सोनकर, सलोक सिंह, आलोक, नवीन, नाटे आदि रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें