फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के पहले वाराणसी में प्रार्थना... भारतीय टीम के अजेय रथ का शंखनाद किया

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Mar 2025 10:53 AM IST

गंगा निर्मलता के लिए नित्य प्रति प्रेरित करती नमामि गंगे टीम ने मंगलवार को सिंधिया घाट पर महर्षि योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए मां गंगा की आरती उतारकर भारतीय टीम का हौसला बुलंद किया। भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट-बाल लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे और बटुकों ने आमजन के साथ सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत के अजेय रथ का शंखनाद किया । हनुमान चालीसा के पाठ, भारत माता की जय, जीतेगा भाई जीतेगा हमारा भारत जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष से सिंधिया घाट का परिसर गूंज उठा । नमामि गंगे के सदस्यों के साथ आमजन ने मिलकर टीम भारत के लिए प्रार्थना की । सभी के साथ मां गंगा की स्वच्छता का भी संकल्प लिया। राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक अजेय है और उसने अपने सभी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है । क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है । 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर है । भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें