फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीजोत्सव में नारी सौंदर्य के बीच दिखी भक्ति की शक्ति, VIDEO

श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग के अंतर्गत श्री अग्रसेन महिला समिति की ओर से तीजोत्सव का भव्य आयोजन बुधवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। तीजपर्व पारण के पश्चात अग्रसेन महिला समिति की महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ काशी की संस्कृतियों से जुड़े कजरी, गीत संगीत के साथ भगवान शंकर और कृष्ण के वेश में भक्ति की शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। सुनीता अग्रवाल नें प्राचीन संस्कृत श्लोकों से भक्ति की धारा बहाया। एकता अग्रवाल ग्रुप नें शिव पार्वती स्तुति आधारित नृत्य नाटिका में तीज संस्कृति की महिमा दिखाया तो वही अर्पिता, आयुषी व मास्टर विहान नें कृष्ण जन्माष्टमी नृत्य नाटिका से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। पूजा, उषा अग्रवाल ग्रुप के राजस्थानी समूह नृत्य पर खूब तालियां बजी। शालिनी के गेम में मस्ती का मेल दिखा। पारुल अग्रवाल ग्रुप नें काशी की कजरी लोक परम्परा को जीवंत किया। भव्या के गणेश वंदना एवं रितिशा अग्रवाल के नृत्य पर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें