वाराणसी में कोतवाली क्षेत्र के नक्कास में समाजवादी पार्टी के नेता लालू यादव को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। इसके पहले रविवार की सुबह पुलिस ने सपा नेता को घर में धकेलने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। करीब 10 मिनट की धक्कामुक्की के बाद सपा नेता को घर में भेज दिया गया। बता दें कि मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विवाद को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ घाट पर जाने वाले थे। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है।