Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र के बन्दरगाह के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका साथी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।