अपराधिक तत्वों व असामाजिक गतिविधियों की सूचना देने की एक आसान व्यवस्था की शुरुआत अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से पुलिस सतर्क मित्र के रूप में 9 जिलों में की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष mordiya ने बताया की इस प्रणाली के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति गौ-तस्करी/गो-वध, शराब तस्करी, मादक पदार्थ (नशा/ड्रग्स), अवैध हथियार, महिला एवं बाल अपराध, जबरन धर्म परिवर्तन, अवैध खनन तथा किसी भी अन्य अवैध गतिविधि से संबंधित सूचना गोपनीय रुप से बिना अपनी पहचान बताये अब सीधे पुलिस तक पहुँचा सकता है।