वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर के रहने वाले अतुल केसरी की पुश्तैनी जमीन मदरवां में है। पिछले साल कोर्ट के निर्देश पर जमीन पर कब्जा कर अपनी बाउंड्री भी करवा ली थी। शनिवार को अतुल अपने कुछ साथियों के साथ बाउंड्री के भीतर लगे झाड़-झंकार की सफाई करने के लिए पहुंचा था। इस बीच, बगल के राजभर बस्ती की रहने वाले लोग विरोध करते हुए लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। मारपीट शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी है।