फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत

Pragati Chand Updated Tue, 18 Aug 2026 04:46 PM IST

वाराणसी जिले में श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में मंगलवार को इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रेणुकूट निवासी रीना मिश्रा के पति नागेंद्र मिश्रा को पैर में संक्रमण होने के कारण मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से नागेंद्र की हालत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। रीना मिश्रा का आरोप है कि उनके पति का इलाज करने वाले डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही और उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया। बाद में उसी कागज पर मरीज की हालत बिगड़ने या मौत होने की स्थिति में जिम्मेदारी परिजनों की होने संबंधी बात लिख दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें