वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। कैप्टन ने हाईजैक की आशंका में दरवाजा नहीं खोला और एटीसी को सूचना दी। लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी व उसके आठ साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल से कोई समझौता नहीं हुआ है, मामला जांच में है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यात्री पहली बार विमान से यात्रा कर रहा था, अनजाने में उसने कॉकपिट का दरवाजा खोल रहा था, हालांकि यात्री से अभी सुरक्षा की दृष्टि से सभी एजेंसियां गहनता से पूछताछ कर रही है। मामले में अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, वैभव बांगर ने प्रमुख जानकारी दी।