वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष हवन पूजन किया गया। 108 बटुकों ने मंत्रोच्चार के बीच माँ के सामने दीप जलाकर 75किलो के लड्डू का भोग लगाया। मंदिर परिसर को सजाया गया था और हवन पूजन के दौरान बड़ी मात्रा में भक्त मौजूद थे। महादेव का उद्घोष होता रहा और बाद में भक्तों में लड्डू वितरित किया गया।