फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में संतों पंचकोशी यात्रा जारी, रामेश्वर से चलकर शिवपुर अन्नपूर्णा ऋषिकुल पहुंचे नागा साधु, पुष्पवर्षा की गई

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 08 Mar 2025 03:13 PM IST

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी रमता पंच श्रीपंच जिसके साधु सन्यासी पंचकोशी यात्रा में रामेश्वर से चलकर अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचारिणी आश्रम पंचकोशी रोड शिवपुर में नागा साधुओं का दल हर हर महादेव उद्घोष के साथ शनिवार को पंचक्रोशी के चौथा पड़ाव पांचो पांडवा शिवपुर पहुंचा। नागा साधु की टोला पूजा पाठ करके पांचो पांडवा का दर्शन पूजन करते हुए कपिलधारा के लिए रवाना होगी, रात्रि कपिलधारा आराम करते हुए। रविवार को सुबह 11:00 बजे बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन पूजा करते हुए, अन्नपूर्णा मंदिर दर्शन करते हुए, अपने गंतव्य के लिए शिवाला घाट मठ रवाना होंगे। पैदल पंचक्रोशी यात्रा में श्री महंत रवींद्रपुरी,रमेश गिरी, मृत्युंजय भारती, मनोज गिरी, गंगा गिरी, प्रेमपुरी, वंशीपुरी, विनोद गिरी, शंकरपुरी (सभी महंत) व उमाशंकर गिरी, रवि गिरी, विश्वनाथपुरी, ब्रह्म नारायण पुरी, मनसुख गिरी, शंभू गिरी, राजेंद्र भारती, रमाशंकर गिरी, सहित लगभग दो सौ नागा साधुओं का दल हर हर महादेव का नारा लगाते हुए पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें