फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में NDRF ने बचाई महिला की जान, चीख-पुकार सुन जुटे लोग

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 05:03 PM IST

महाराष्ट्र से काशी आई हुई एक श्रद्धालु महिला, आशा पटेल (25), मानमंदिर घाट पर स्नान करते समय अचानक पांव फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। महिला के डूबने पर उनके परिजनों ने शोर मचाया। यह सुनकर घाट पर तैनात 11 एनडीआरएफ के बचावकर्मी, मुख्य आरक्षी बहादुर नाथ ने तुरंत स्थिति का संज्ञान लिया और बिना समय गंवाए गंगा नदी में छलांग लगाकर डूब रही महिला को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। एनडीआरएफ बचावकर्मी की इस त्वरित कार्रवाई और साहसिक प्रयास ने महिला का अमूल्य जीवन बचा लिया। उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में एनडीआरएफ के बचावकर्मी दिन-रात काशी के गंगा घाटों की निगरानी और सुरक्षा में तैनात रहते हैं। बचावकर्मी द्वारा किए गए इस त्वरित निर्णय और बहादुरी को घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने देखा और उनके जज्बे और हिम्मत की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें