फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घाटों पर चला अभियान, आरती के साथ लोगों से स्वच्छता की अपील; नमामि गंगे ने किया जागरूक

गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की वर्षगांठ (चार नवंबर) को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा मनाए जा रहे 'राष्ट्रीय गंगा उत्सव' के अवसर पर नमामि गंगे ने जिला गंगा समिति के तत्वावधान में नमो घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। गंगा किनारे की सफाई करके मां गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। वन विभाग के आईएफएस रविंद्र सिंह के संयोजन में नगर निगम, गंगा टास्क फोर्स, सीआरपीएफ, बेस इंडिया, सृजन सामाजिक संस्था ने नमो घाट से राजघाट पुल तक गंगा की तलहटी की सफाई की। भारतीय संस्कृति की मेरुदंड राष्ट्रीय नदी मां गंगा को राष्ट्रध्वज की ही तरह समुचित आदर करने की अपील करते हुए नमो घाट पर मौजूद नागरिकों के साथ तिरंगा लेकर गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण के लिए राष्ट्रध्वज और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें