फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में नमामि गंगे की टीम ने चलाया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता संदेश् जन-जन तक पहुंचाने की अपील की

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 12:55 PM IST

नमामि गंगे की टीम ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वच्छता ही स्वस्थ और शान्तिपूर्ण जीवन का मूल मंत्र है, का संदेश दिया। इस दौरान श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज भैरोनाथ की छात्राओं को स्वच्छता का महत्व समझाया । नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्वच्छता को स्वभाव और संस्कार के रूप में अपनाने की अपील की। स्वच्छता ही सेवा अभियान से प्रेरित होकर छात्राओं ने अपने स्कूल के क्लासरूम की सफाई की और स्वच्छता संदेशों को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाकर हर तरफ स्वच्छता के वातावरण का निर्माण कराने का संकल्प लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें