फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित राजन मिश्रा की 75वीं जयंती पर 28 अक्तूबर को सजेगी संगीत की महफिल, हरिहरन देंगे प्रस्तुति; VIDEO

पद्म भूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्रा की 75वीं जयंती के अवसर पर 28 अक्तूबर को वाराणसी में संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। राजन मिश्रा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक हरिहरन अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन सनबीम वरुणा के ऑडिटोरियम में शाम छह बजे से होगा। पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय पंडित राजन मिश्रा की जयंती को पिछले वर्ष से विशेष रूप से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली और देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। दिल्ली में हुए तीन कार्यक्रमों में युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया था। देहरादून में लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने प्रस्तुति दी थी। उन्होंने बताया कि वाराणसी में आयोजित समारोह में हरिहरन मुख्य आकर्षण होंगे। उनसे पहले स्थानीय कलाकार डॉ. गरुड़ मिश्रा और निषाद विकास अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साजन मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पंडित राजन मिश्रा की स्मृतियों को संजोने के साथ ही संगीत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करना है। स्थापित कलाकारों के साथ उभरती प्रतिभाओं को मंच देना इस आयोजन की खासियत है। उन्होंने बताया कि आगामी 20 दिसंबर को लखनऊ के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में भी पंडित राजन मिश्रा की जयंती मनाई जाएगी। वहां आयोजित कार्यक्रम में तेजेंद्र नारायण मजूमदार, विशाल कृष्ण और डॉ. शालिनी सिंह प्रस्तुति देंगे। साजन मिश्रा ने संगीत प्रेमियों से 28 अक्तूबर को आयोजित समारोह में शामिल होकर कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें