वाराणसी के चिरईपुर ब्लॉक स्थित परिषदीय विद्यालय में मिशन शक्ति का चरण पांच आयोजित हुआ। इसके अंतर्गत पोस्टर लगाए गए और माताओं को बाल विवाह के बारे मे जागरूक किया गया। आपको बता दें कि मां वो मुखिया होती है जो अपनी बिटिया की भविष्य की निर्माता होती है लिहाजा बच्चों की माताओं को जागरूक किया गया।