बीएचयू की लाइब्रेरी में अब किताबों को खोजने, लौटाने और लेने की प्रक्रिया स्मार्ट कर दी गई है। 16 लाख से ज्यादा किताबों और जर्नल को एक क्लिक में खोजकर खुद से लिया जा सकता है। कम समय में ज्यादा छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और प्रोफेसरों को किताबें मिल सकेंगी। बीएचयू ने सयाजी रॉव गायकवाड़ सेंट्रल लाइब्रेरी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आरएफआईडी इनेबल्ड स्मार्ट आईडी कार्ड लॉन्च किया है। इसका इस्तेमाल भी शुरू हो गया है।