बनारस स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह मॉक ड्रिल किया गया। किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। सायरन बजाए गए और आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं जैसे फायर ब्रिगेड और पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को शामिल किया गया।