कांग्रेस नेताओं के अपमान को लेकर वाराणसी में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। लंका थाना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा एक प्रार्थना पत्र देकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के सम्मान की रक्षा के लिए कार्रवाई की मांग की गई है।