फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री के व्यवहार से मीडिया कर्मियों में नाराजगी, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 18 May 2026 08:51 PM IST

वाराणसी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का मीडिया के प्रति व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पत्रकारों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “बस हो गया, आप लोग बाहर निकल जाइए। मैं मजिस्ट्रेट होता तो मीडिया को बाहर निकाल देता।” मंत्री के इस बयान और व्यवहार को लेकर पत्रकारों में नाराजगी देखी गई। कई मीडिया कर्मियों ने इसे पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की गरिमा के खिलाफ बताया। पत्रकारों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को मीडिया के सवालों का संयम और शालीनता के साथ जवाब देना चाहिए। घटना को लेकर शहर के पत्रकारों में चर्चा और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें