वाराणसी जिले में फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित गेल सीएनजी पंप के गोदाम और यार्ड में शुक्रवार की रात आग लग गई। वाराणसी और जौनपुर से दमकल की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। लगभग 40 फीट ऊंची लपटों को देख पुलिस ने वाराणसी-जौनपुर हाइवे के एक लेन पर यातायात रोका गया। रात 11 बजे के बाद तक आग की लपटें उठती रहीं। फायर अधिकारियों के अनुसार पंप के पीछे गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी और फिर यार्ड भी जद में आ गया। गेल अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।