फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर सुना गया 'मन की बात', पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन; VIDEO

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को नई सड़क स्थित कोदई चौकी पर भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों और भारतीय सेना के अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में अद्वितीय पराक्रम का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने देशवासियों से वीर जवानों के बलिदान को सदैव याद रखने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने 'शौर्य विजय यात्रा' का भी उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा तकनीक और भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, 'वेस्ट टू वेल्थ', प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण, हर्बल उत्पादों के उपयोग और इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को अपनाने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव और विजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शंकर जायसवाल ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें